पंजीकरण के नियम
- पंजीयन शुल्क में ' शुभ मिलन-2025' पत्रिका का मूल्य सम्मिलित है।
- प्रत्याशी/अभिभावक को निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से सही-सही भरकर पंजीयन शुल्क सहित शुभमिलन 2025 पत्रिका में प्रकाशन हेतु कार्यालय पर जमा करना अनिवार्य है। सगे भाई-बहिन की प्रविष्ट पर पंजीयन शुल्क में कोई रियायत नहीं है। पंजीयन हेतु जमा राशि वापिस योग्य नहीं है ।
- अधूरे काट-छांट या अस्पष्ट भरे हुए आवेदन पत्र ' शुभ मिलन-2025' में प्रकाशित नहीं होंगे। किसी भी आवेदन पत्र को बगैर किसी कारण वापस करने अथवा प्रकाशित न करने का पूर्ण अधिकारपरिचय सम्मेलन समिति के पास निर्विवाद रूप से सुरक्षित रहेंगे।
- पंजीयन शुल्क / विज्ञपन शुल्क नगद / आनॅलाइन यू.पी.आई. भुगतान करसकते हैं।
- प्रत्याशी/अभिभावकों को पंजीयन शुल्क की कार्यालय द्वारा प्रदान किया गया कूपन कार्यालय में लाना अनिवार्य होगा कूपन के आधार पर ही शुभ मिलन 2025 पत्रिका प्रदान की जायेगी । कोरियरद्वारा पत्रिका प्राप्त करने के लिए आपको 100/- अतिरिक्त भुगतान करना होगा ।
- पत्रिका में 18 वर्ष या अधिक आयु वाली युवती एवं 21 वर्ष या अधिक आयु वाले युवक ही प्रत्याशी हो सकेंगे।
- समिति मात्र प्रकाशक है किसी प्रत्याशी के विवरण की सत्यता की जबाबदारी समिति की नहीं होगी क्योंकि प्रत्याशी की जानकारी उन्हीं के अभिभावकों द्वारा दी जाती है, प्रत्याशी एवं उनके परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी अपने सूत्रों से प्राप्त करें ।
- टाइपिंग लेखन, रिकार्डिंग अथवा अनुवाद के कारण हुयी किसी भी तरह की त्रुटि के लिए आयोजन समिति अथवा उसके पदाधिकारी जिम्मेदार नहीं होंगे ।
- आयोजन समिति द्वारा बनाये गये नियमों तथा व्यवस्था का पालन करना सभी को अनिवार्य होगा। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में परिचय सम्मेलन समिति एवं श्री दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति (रजि.) ललितपुरका निर्णय अन्तिम एवं सर्वमान्य होगा ।
- पत्रिका प्रकाशन के उपरान्त समस्त प्रविष्टिफार्म 30 दिन के बाद नष्टकर दिये जायेंगे ।