ऑनलाइन फॉर्म सहायता हेतु कॉल नंबर :- +91 9806169218 (समय प्रातः 9 बजे से शाम 9 बजे तक),   Email : shubhmilanltr@gmail.com | शुभ मिलन युवक युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 28 दिसम्बर 2025 कार्यालय स्थल: मनोकामना उत्सव स्थली जे डी का बाड़ा तालाबपूरा ललितपुर | अधिक जानकारी के लिय संपर्क करें : +91 9415508963, 9450037498, 9450035996, 9450067792

अध्यक्षीय की अभिव्यक्ति

आत्मीय अनुज, सादर जय जिनेन्द्र

अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन के वृहद आयोजन एवं शुभ मिलन 2025 के प्रकाशन की हार्दिक शुभकामनाएं

श्री दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति (रजि0) ललितपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस गौरवशाली कार्यक्रम में भारत के लगभग सभी नगरों के युवक-युवतियों के परिचय विवरणिका शुभमिलन पत्रिका में प्रकाशित होने से रिश्तों की नींव रखी जाती है।

वर्तमान परिदृश्य जहाँ हम सोशल मीडिया के माध्यम से जीवनसाथ की तलाश कर रहे हैं ऐसे में शुभ मिलन पत्रिका विश्वसनीयता एवं स्थानीय साधर्मीजनों के लिए परिचित संबंध हम सभी को एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। जिसमें हमारी समाज की कर्मठ भूमिका होती है।

आप एवं आपकी समस्त टीम बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अल्प समय में ही तत्परता के साथ ललितपुर में अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन की नींव रखकर आयोजन किया। आपकी समस्त टीम की सहभागिता से उत्सव को महोत्सव का मूर्त्य रूप मिला। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रथम आयोजन के बाद यह सिलसिला नहीं रुकेगा एवं भविष्य में ललितपुर का सम्मेलन एक बहुत बड़ा रूप लेगा।

मैं स्वयं एवं श्री दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति (रजि0) ललितपुर की ओर से पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ एवं आशा करता हूँ कि आप सभी इसी लग्न से ओतप्रोत रहकर समाज हित के कार्यों में संलग्न रहेंगे।

डॉ. अक्षय जैन टड़ैया

अध्यक्ष

श्री दिग. जैन समाज पंचायत समिति (रजि0) ललितपुर