महामंत्रीगण की बात
सम्मानीय स्वजन, आज युवक-युवती परिचय सम्मेलन नित नये आयाम स्थापित कर रहा है एवं देश दुनिया के अच्छे रिश्ते एक ही पटल पर मिल जाते हैं। लेकिन देखने में अब यह आ रहा है कि अब शादी करने की उम्र धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। जो कि आगे चलकर समाज एवं परिवार के लिए नुकसानदेय है। अभिभावकों तथा युवक-युवतियों से निवेदन है कि 24-25 की उम्र से ही जीवन बसाने का प्रयत्न करें एवं विवाह के लिए आधुनिक विचार न बनाकर समाजजन को ही प्राथमिकता दें।
प्रत्याशीयों, अभिभावकों, नगर के गणमान्यजनों एवं विज्ञापनदाताओं की उत्कृष्ट भावना के बल पर सम्मेलन को सफल बनाया जा सकता है, आपके बहुमूल्य विचार सादर आमंत्रित हैं। जिन्हें आगामी वर्ष में आयोजन सम्मेलन में कार्यरूप दिया जा सके। इस परिचय सम्मेलन में भारी प्रविष्टियां देकर, सहभागिता प्रदान कर एवं ललितपुर पधारकर इस परिचय सम्मेलन को सफल एवं सार्थक बनाने में आप स्वजातीय बन्धुओं ने जो अमूल्य योगदान दिया है, इसके लिए हम अत्यन्त आभारी है। आशा ही वरन पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
आकाश जैन भारत गैस
महामंत्री
श्री दि. जैन समाज पंचायत समिति (रजि.)
ललितपुर