ऑनलाइन फॉर्म सहायता हेतु कॉल नंबर :- +91 9806169218 (समय प्रातः 9 बजे से शाम 9 बजे तक),   Email : shubhmilanltr@gmail.com | शुभ मिलन युवक युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 28 दिसम्बर 2025 कार्यालय स्थल: मनोकामना उत्सव स्थली जे डी का बाड़ा तालाबपूरा ललितपुर | अधिक जानकारी के लिय संपर्क करें : +91 9415508963, 9450037498, 9450035996, 9450067792

सम्मेलन के बारे में

बुन्देलखण्ड की धर्मनगरी ललितपुर की पावन धरा पर श्री दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति (रजि.) ललितपुर द्वारा शुभ मिलन परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक २८ दिसम्बर २०२५ को होने जा रहा है। निश्चित रूप से ललितपुर जैन समाज बाहुल्य होने के कारण शादी योग्य युवक-युवती ललितपुर नगर में अधिक हैं। पूरे देश में जैन समाज सबसे शिक्षित समाज है, ९६ प्रतिशत साक्षरता होने के कारण जैन समाज सम्पूर्ण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में सर्विस और व्यवसाय करता है हमारे समाज में डॉक्टर इंजीनियर, सी.ए., सरकारी सेवा और निजी सेवा में बहुतायत में युवक-युवती हैं। सभी अपने अपने क्षेत्र में कार्याजन करते हुए समाज एवं राष्ट्र को समृद्ध कर रहे हैं। उच्च शिक्षित समाज के युवक-युवतियों को हजारों प्रत्याशियों में से अपने जीवन साथी को खोजने में सुविधा हो, यही हमारे परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है ।

हमारा लक्ष्य जैन समाज के अधिकाधिक युवक-युवतियों को जोड़ना है ताकि समाज के प्रत्येक युवक-युवतियों का विवाह संस्कार निर्धारित समय में सम्पन्न हो सके इस कड़ी में वर्तमान वर्ष में 2000+ प्रत्याशियों का हमसे जुड़ना निश्चित है और वेबसाइट पर आपको सर्च सुविधा से हजारों परिवार व लाखों की संख्या में दिगम्बर जैन समाज के जुड़ने की संभावना है, देश में अन्य समाजो की तुलना में जैन समाज अधिक सुधारवादी है और हमारे समाज ने विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा का पुनर्विवाह करने में सहयोग दिया है तथा इसमें सम्मेलनों की भी अहम भूमिका है। shubh milan से जुड़ने पर आपको जीवनसाथी का चयन करने के लिए संवर्ग व पारिवारिक जानकारी के साथ उनका पता, मोबाइल नं और अन्य रिश्तेदारों के संपर्क प्राप्त होते है, जिससे आप अपने अनुरूप जीवन साथी का चयन कर जैन धर्म की धर्म पताका के साथ भावी जीवन को सुदृढ़ बना सकेंगे।